Breaking News

आशूरा पर बदायूं की कर्बला शरीफ में लगा मेला, अकीदतमंदों ने की ज़ियारत और लंगर का आयोजन

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। मुहर्रम की 10वीं तारीख (आशूरा) के अवसर पर बदायूं के कबूलपुरा स्थित कर्बला शरीफ में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पारंपरिक मेले का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में अकीदतमंद कर्बला शरीफ पहुंचे और ज़ियारत कर अमन, खुशहाली व सलामती की दुआ मांगी। श्रद्धालुओं ने फूल, चादर चढ़ाकर नियाज़-फातिहा भी पेश की।

मेले के दौरान विभिन्न स्थानों पर समाजसेवियों एवं अकीदतमंदों द्वारा लंगर के कैंप लगाए गए। इनमें दाल-रोटी, पेस्ट्री, कोल्ड ड्रिंक, पानी, शरबत, जलेबी, खजूर, शीरमाल, बिरयानी, दलीम सहित अनेक खाद्य पदार्थ श्रद्धालुओं में वितरित किए गए। बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर में भाग लेकर सेवा का पुण्य अर्जित किया।

इस अवसर पर हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मैदान-ए-कर्बला में हक, इंसाफ और सच्चाई की रक्षा के लिए दी गई उनकी कुर्बानी पूरी इंसानियत के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगी।

वहीं, फैसल खान ने काली कोठी के पास गरीब बच्चों को आर्थिक सहायता एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की। बच्चों में भी लंगर वितरण को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे मेले में श्रद्धा, सेवा और भाईचारे का वातावरण बना रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जयपाल सिंह शौर्य का निधन, कछला घाट पर अंतिम संस्कार

Spread the loveकछला। उझानी क्षेत्र के गांव कोटरा सारंगपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार एवं अनुभवी वैदिक …