बनियाखेड़ा। दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत शनिवार को विकासखंड बनियाखेड़ा के सभागार में VO Concept Seeding विषयक एक दिवसीय अनावासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रशिक्षण में एडीओ (आरडी) एवं बीएमएम उपस्थित रहे। क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण में प्रसार प्रशिक्षण अधिकारी सर्वेश कुमार, प्रभारी प्रशिक्षण हरीश उपाध्याय, सत्र सहायक साहिल कुमार और डीआरपी लक्ष्मी ने ग्राम संगठन की अवधारणा, उद्देश्य, कार्यप्रणाली, नेतृत्व क्षमता और सामुदायिक सहभागिता के बारे में जानकारी दी।
प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम संगठनों को सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाकर ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन को बढ़ावा देना है।
Budaun Amarprabhat