Breaking News

तेज रफ्तार ऑटो पलटा, युवक का पैर टूटा, पत्नी-बेटी समेत कई घायल

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। शहर से दवा लेकर घर लौट रहे एक परिवार का सफर शुक्रवार को हादसे में बदल गया। शेखूपुर रेलवे फाटक के आगे तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे एक युवक का पैर टूट गया, जबकि उसकी पत्नी, मासूम बेटी समेत कई सवारियां घायल हो गईं। सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार थाना कादरचौक क्षेत्र के गांव निजामाबाद निवासी ज्ञानेंद्रपाल पुत्र मोहनलाल अपनी पत्नी पूजा और बेटी शिवी के साथ दवा लेने बदायूं आए थे। दवा लेने के बाद तीनों ऑटो रिक्शा संख्या UP 24 AT 7988 से अपने गांव लौट रहे थे।

आरोप है कि शेखूपुर रेलवे फाटक पार करने के बाद ऑटो चालक तेज गति से वाहन चला रहा था। एक तीखे मोड़ पर उसने बिना रफ्तार कम किए ऑटो मोड़ने का प्रयास किया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

हादसे में ज्ञानेंद्रपाल के दाहिने पैर की हड्डी टूट गई और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उनकी पत्नी पूजा के घुटने में चोट लगी, जबकि बेटी शिवी के सिर में चोट आई। ऑटो में सवार अन्य यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

पीड़ित ज्ञानेंद्रपाल ने शेखूपुर पुलिस चौकी में ऑटो चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि पुलिस ने ऑटो रिक्शा को कब्जे में लेने के बाद चालक को वाहन सहित छोड़ दिया। हालांकि पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में तेज रफ्तार ऑटो चालकों की लापरवाही को लेकर नाराजगी है। लोगों ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा प्रदेश सचिव शाहिद खान के कार्यालय पर केक काटकर दी शुभकामनाएं

Spread the loveसंवाददाता रविशंकर सहसवान (बदायूं )समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश …

error: Content is protected !!