बदायूं। ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत बदायूं पुलिस की प्रभावी पैरवी पर एडीजे-09/एनडीपीएस न्यायालय ने शनिवार को वर्ष 2013 के एक मामले में अभियुक्त को जेल में बिताई गई अवधि की सजा और कुल 2,000 रुपये अर्थदंड से दंडित किया है।
बिसौली कोतवाली में दर्ज मुकदमे (मु0अ0सं0 696/2013) में ग्राम कमालपुर निवासी श्याम सिंह पुत्र राजाराम के विरुद्ध उपनिरीक्षक सोमपाल सिंह ने विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र दाखिल किया था। मॉनीटरिंग सेल, पैरोकार हेड कांस्टेबल जयप्रकाश और लोक अभियोजक सुधीर कुमार मिश्रा की सशक्त पैरवी के बाद अदालत ने फैसला सुनाया।
न्यायालय ने अभियुक्त श्याम सिंह को भादवि की धारा 392 के तहत जेल में बिताई गई अवधि की सजा व 1,500 रुपये अर्थदंड (अदा न करने पर 20 दिन अतिरिक्त साधारण कारावास) तथा धारा 411 के तहत जेल में बिताई गई अवधि की सजा व 500 रुपये अर्थदंड (अदा न करने पर 10 दिन साधारण कारावास) की सजा सुनाई। पुलिस ने बताया कि अभियान के तहत मामलों में प्रभावी पैरवी जारी है।
Budaun Amarprabhat