Breaking News

बाबा नर्मदेश्वर महाराज मंदिर में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी

Spread the love

बिल्सी। मोहल्ला संख्या एक स्थित बाबा नर्मदेश्वर महाराज मंदिर पर जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। बच्चों ने बाल गोपाल का रूप भी सजाया और भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। बच्चों ने राधा-कृष्ण की झांकियों के साथ नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में कपिल देव शर्मा, पूनम शर्मा, गौतम शर्मा, दीपक शर्मा, अनिल दीक्षित, पुनीत शर्मा, रेखा शर्मा, गोविंद शर्मा, निक्की दीक्षित और मनीष शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बच्चों में मानवी शर्मा, जय शर्मा, त्रयाक्ष शर्मा, सार्थक वार्ष्णेय और परी ने झांकियों में भाग लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विवाद का वीडियो वायरल होने पर सिपाही निलंबित, तीन पीएसी जवानों पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी

Spread the loveबदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नवादा के पास 31 अगस्त की रात …