बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में शिक्षक दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम और खेल आयोजित किए। शिक्षकों ने भी खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। इससे विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को ज्ञान देने के साथ उनके व्यक्तित्व और भविष्य को दिशा देते हैं। एमडी राहुल कुमार सिंह ने गुरु के सम्मान को भारतीय संस्कृति की महान परंपरा बताया। प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और विद्यार्थियों के आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat