बदायूँ: शहर के आरके रिसॉर्ट में अग्रकुल संस्थापक महाराजा अग्रसेन जी का जयंती उत्सव अत्यंत उत्साह, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत ध्वजारोहण, दीप प्रज्वलन एवं महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना के साथ हुआ।
समारोह की अध्यक्षता सभा के संरक्षक प्रेमशंकर अग्रवाल ने की, जबकि मंच संचालन महामंत्री दिलीप अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ० मधुसूदन अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के जीवन दर्शन, चरित्र और उच्च आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। अग्रवाल सभा बदायूँ के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने समाज को एकजुट रहने और भाईचारे व सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का आह्वान किया। महामंत्री दिलीप अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन समाजवाद के सच्चे पुरोधा थे और समाज आज भी उनके सिद्धांतों पर अडिग है। वहीं, जिला पंचायत के प्रमुख अभियंता पवन गोयल ने कहा कि उनके जीवन मूल्य आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं। महिला समिति की अध्यक्षा मधु अग्रवाल और निवर्तमान अध्यक्ष हरि अग्रवाल ने भी विचार रखे।
इस अवसर पर राजेंद्र अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, शिवानी सिंघल, अनुभा अग्रवाल, डॉ० आर० के० अग्रवाल, डॉ० एस० एन० गोविल, प्रमोद गोयल, शैलेंद्र अग्रवाल, अजय गोयल, रवि बंसल, मुनीश अग्रवाल, शरद बंसल, नीलम अग्रवाल, अंजलि अग्रवाल, आशीष सिंघल, ऋषि अग्रवाल, दिनेश गोयल, शांतनु बंसल, रेनू अग्रवाल, दीपिका अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, निकिता अग्रवाल, अमित, अक्षत, विमल, अतुल, आयुष, आशु, दीपक, छाया बंसल और सागर अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अग्रवंशी उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat