Breaking News

न्यूनतम मानदेय और एचआर पॉलिसी की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने भरी हुंकार

Spread the love

3 दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनी
बदायूं। ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा (उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ व ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन का संयुक्त संगठन) ने अपनी लंबित चार सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष शेर सिंह यादव और दिनेश सोलंकी के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा गया।
ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि ग्राम रोजगार सेवक विगत 20 वर्षों से ग्राम पंचायतों में मनरेगा सहित शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभा रहे हैं। संगठन ने मांग की है कि ग्राम रोजगार सेवकों का न्यूनतम मानदेय 24,000 रुपये प्रतिमाह करते हुए पृथक बजट से हर माह समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही रोजगार सेवकों और उनके परिजनों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा से आच्छादित करने, एचआर पॉलिसी लागू करने तथा ग्राम विकास विभाग के समस्त कार्य जॉब चार्ट में जोड़ते हुए पदनाम ‘ग्राम विकास सहायक’ करने की मांग उठाई गई है।
पदाधिकारियों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र शासनादेश जारी नहीं किया गया, तो प्रांतीय आह्वान पर जनपद के समस्त ग्राम रोजगार सेवक आगामी 3 दिसंबर 2026 को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने के लिए विवश होंगे। इस ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को भी प्रेषित की गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीएम ने बूथों का किया निरीक्षण, शादी के बाद आईं महिलाओं के प्राथमिकता से बनवाएं वोट

Spread the loveबदायूं। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत जिलाधिकारी अवनीश राय …