Breaking News

रानी अहिल्याबाई होलकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आयोजित हुई प्रतियोगिताएं।

Spread the love

रानी अहिल्याबाई होलकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आयोजित हुई प्रतियोगिताएं।

पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर 41 इण्टर कॉलेज में आयोजित हुई प्रतियोगितायें।

बदायूं :- पुण्यश्लोक लोकमाता रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनपद बदायूं के 41 इण्टर कालेजों में छात्र-छात्राओं के लिए रंगोली, भाषण, निबन्ध और मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

भाजपा के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारयों ने अलग अलग कॉलेज में प्रतियोगिताओं को देखा और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को लोकमाता रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन और उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की जानकारी साझा की। रानी अहिल्याबाई होल्कर आत्मनिर्भरता, प्रतिबद्धता, दूरदर्शिता, युद्धनीति, रणनीति, प्रबंधन, आंतरिक सुरक्षा, साहस, न्यायप्रियता, राष्ट्रीय एकीकरण व स्त्री सशक्तिकरण की श्रेष्ठ प्रतिमूर्ति थीं। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर भारतवर्ष की एक महान शासिका थीं। जिन्हें न्यायप्रियता, कुशल प्रशासन और सनातन के पुनर्जागरण के लिए किये गए कार्यों के कारण सदैव याद किया जायेगा।

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री बीएल वर्मा ने नगर पालिका इंटर कॉलेज और अशर्फी देवी इंटर कॉलेज उझानी में और दातागंज विधायक श्री राजीव कुमार सिंह बब्बू भईया ने संतोष कुमारी मेमोरियल इंटर कॉलेज गनगोला दातागंज में मुख्य अतिथि बतौर भाग लिया।

रानी अहिल्याबाई होलकर की 300 की जयंती पर इन कॉलेजों में संपन्न हुई प्रतियोगिता।
1. विद्यानंद रामनारायन वैदिक इंटर कॉलेज बदायूं 2. क्रिश्चियन हायर सेकेंडरी स्कूल बदायूं 3. लाला छोटेलाल राधेश्याम नवयुवक इण्टर कॉलेज बदायूं 4. विद्यावती गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल बदायूं 5. नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज आलापुर 6. सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज बदायूं 7. नगर पालिका इंटर कॉलेज ककराला 8. महात्मा गांधी इंटर कॉलेज उसावा 9. पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज कुंवरगांव 10. लाला गणेश लाल हायर सेकेंडरी स्कूल औरछी 11. सिद्धबाबा इण्टर सरह बरौलिया 12. जनता इंटर कॉलेज नूरपुर पिनौनी 13. गौरी शंकर इण्टर कॉलेज बेरमई बुजुर्ग 14. जनता इंटर कॉलेज मूसेपुर 15. आर्य कन्या इंटर कॉलेज बिल्सी 16. श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं 17. हाफिज सिद्दीकी इस्लामिया इंटर कॉलेज बदायूं 18. कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज नगला पूर्वी 19. राजाराम गर्ल्स इंटर कॉलेज बदायूं 20. नगर पालिका गर्ल्स इंटर कॉलेज बदायूं 21. केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज बदायूं 22. पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज बदायूं 23. गंगादीन इंटर कॉलेज गूरा नवीगंज 24. संतोष कुमारी मैमोरियल इंटर कॉलेज गनगोला दातागंज 25. राष्ट्रीय इंटर कॉलेज गुलड़िया 26. मुन्नालाल इंटर कॉलेज वजीरगंज 27. रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई बसई 28. मदनलाल इण्टर कॉलेज बिसौली 29. त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज आसफपुर 30. नेहरू इंटर कॉलेज रुदायन 31. कृष्ण कुमार मैमोरियल इंटर कॉलेज इस्लामनगर 32. नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज बिल्सी 33. एनए इंटर कॉलेज बिल्सी 34. प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान 35. पन्नालाल नगर पालिका इंटर कॉलेज सहसवान 36. अशर्फीलाल लक्ष्मी नारायन इण्टर कॉलेज दहगवां 37. राधेलाल इंटर कॉलेज कछला 38. महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज उझानी 39. नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज उझानी 40. आर्य कन्या इंटर कॉलेज इस्लामनगर 41. राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दहगवां ब्लॉक में जैविक किसान मेले का आयोजन, किसानों को दी जैविक खेती की जानकारी

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। नमामि गंगे जैविक खेती परियोजना के अंतर्गत शनिवार को …

error: Content is protected !!