Breaking News

सहसवान पुलिस ने 6.8 किलो डोडा छिलका के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Spread the love

संवाददाता रविशंकर
सहसवान (बदायूं)। मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सहसवान पुलिस ने एक व्यक्ति को 6 किलो 800 ग्राम डोडा छिलका के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना सहसवान पुलिस ने चेकिंग के समय इंडियन पेट्रोल पंप से आगे तूबा फार्म हाउस के सामने कार्रवाई करते हुए राम प्रकाश पुत्र हरी सिंह निवासी ग्राम अल्लीपुर टप्पा हवेली, थाना सहसवान को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 6 किलो 800 ग्राम डोडा छिलका बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना सहसवान में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एक आपराधिक मामला दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

यह कार्रवाई उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा की गई।

नोट: गिरफ्तारी और बरामदगी संबंधी जानकारी पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट पर आधारित है। मामले में आरोपों की पुष्टि न्यायालय की प्रक्रिया के अधीन है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ मास का अंतिम बड़ा मंगल पर्व भक्ति भाव एवं हर्षोल्लास के साथ 23 जून को मनाया जाएगा.

Spread the loveप्रातः काल होगा श्री राम भक्त हनुमान जी का भव्य -दिव्य श्रृंगार ज्येष्ठ …

error: Content is protected !!