संवाददाता गोविन्द देवल 
बदायूँ। जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के अनुपालन में बदायूँ पुलिस महकमे में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी स्थानांतरण आदेश के तहत जनहित को दृष्टिगत रखते हुए कुल 34 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
जारी सूची के अनुसार कई उपनिरीक्षकों, मुख्य आरक्षियों तथा महिला उपनिरीक्षकों को विभिन्न थानों, चौकियों और शाखाओं से स्थानांतरित कर नई तैनाती दी गई है। फेरबदल के दौरान थाना, चौकी, पुलिस लाइन, महिला थाना, न्यायालय सुरक्षा सेल तथा महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन इकाई सहित विभिन्न इकाइयों में नियुक्त अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।
पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस प्रशासनिक व्यवस्था से कार्यों में अधिक प्रभावशीलता आएगी, कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सकेगा तथा पुलिसिंग को अधिक जनोन्मुखी बनाया जाएगा। स्थानांतरित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
Budaun Amarprabhat