Breaking News

सहसवान में भूमि पर कब्जे के आरोप, मोहल्लेवासियों ने पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार

Spread the love

संवाददाता रविशंकर
सहसवान (बदायूं)। तहसील सहसवान के मोहल्ला मुहीउद्दीनपुर में भूमि पर कथित कब्जे को लेकर विवाद सामने आया है। मोहल्लेवासियों ने कोतवाली पहुंचकर सामूहिक प्रार्थना पत्र देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि गाटा संख्या 239 में स्थित भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना है कि संबंधित लोगों ने भूमि पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। विरोध करने पर अभद्रता करने और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

मोहल्लेवासियों ने अपने प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि निर्माण कार्य के दौरान खेत की मेड़ पर लगे कुछ पेड़ों को नुकसान पहुंचा है तथा वहां स्थित बिजली के खंभे को लेकर भी स्थिति प्रभावित हुई है। उन्होंने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट कराने की मांग की है।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्होंने प्रार्थना पत्र के साथ भूमि से संबंधित अभिलेख भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं और अवैध निर्माण रुकवाने के साथ दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खाकी ने संभाली सेवा की थाली, कांवड़ियों को कराया प्रसाद ग्रहण

Spread the love बदायूं। कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस की ड्यूटी का एक मानवीय चेहरा …