Breaking News

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जनपद बदायूं में भामाशाह जयंती का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया

Spread the love

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जनपद बदायूं में भामाशाह जयंती का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री श्री विनोद गुप्ता जी के प्रतिष्ठान पर भामाशाह जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश मंत्री श्री विनोद गुप्ता जी और जिला अध्यक्ष श्री के बी गुप्ता जी द्वारा भामाशाह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी और उत्तर प्रदेश माहौर वैश्य सभा सभा के पदाधिकारियों द्वारा दानवीर शिरोमणि भामाशाह के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री विनोद गुप्ता ने कहा कि हमें भामाशाह जी के त्याग, दानवीरता और देशप्रेम से सीख लेनी चाहिए।
जिला अध्यक्ष के बी गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की हर देश का हर व्यापारी भामाशाह है वह कहीं ना कहीं सरकार को टैक्स के रूप में अपना देश हित में अपनी सहभागिता सदैव करता रहा है अब हमें आवश्यकता है की अपनी आने वाली पीढियां को भामाशाह जी के बारे में बताएं उनके देश प्रेम बलिदान त्याग और दानवीरता की कहानी हमें अपने बच्चों को सुनानी चाहिए।
कार्यक्रम में संजीव कुमार गुप्ता एडवोकेट व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष जितेंद्र साहू नामी सभासद श्री कन्हैयालाल गुप्ता जी ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्वाला प्रसाद गुप्ता जी ने और संचालन नामित सभासद कन्हैया लाल गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में व्यापार मंडल के मंडल उपाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद गुप्ता,जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष डॉ संजीव गुप्ता, संजीव गुप्ता एडवोकेट अरविंद गुप्ता एडवोकेट मयूर गुप्ता अंश सौरभ गुप्ता सुनील गुप्ता ठेकेदार नरेंद्र कुमार गुप्ता सर्वेश गुप्ता राहुल गुप्ता राहुल रावत अशोक प्रधान कन्हैयालाल गुप्ता रवेंद्र शर्मा ऋतिक गुप्ता,अक्षय गुप्ता मोनू गुप्ता सोनू गुप्ता,अनिल यादव सचिन गुप्ता रोहित सक्सेना प्रदीप गुप्ता साकेत गुप्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्राथमिक विद्यालय बमनी में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

Spread the loveअलापुर। जगत क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बमनी में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से …