Breaking News

वन महोत्सव-2026: ‘आम भंडारा, आम बहार आपके द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ, मंत्री ने किया पौधरोपण

Spread the love

संवाददाता पी एस पटेल
बदायूं। वन महोत्सव-2026 के तहत सामाजिक वानिकी वन प्रभाग की ओर से बुधवार को ‘आम भंडारा, आम बहार आपके द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रदेश के वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने बेलपत्र का पौधा रोपित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मंत्री ने जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों को ग्राफ्टेड आम के पौधे वितरित किए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जलवायु संतुलन बनाए रखने के लिए केवल पौधरोपण ही नहीं, बल्कि पौधों का संरक्षण भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण में भागीदारी निभाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान बदायूं रेंज क्षेत्र में आम, बेल, कचनार, सहजन सहित कई पर्यावरण एवं आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रजातियों के पौधे लगाए गए। सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने रोपित पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया तथा आमजन से भी वृक्षारोपण अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में राजीव कुमार गुप्ता, वागीश पाठक, महेश चंद्र गुप्ता, हरीश शाक्य, जे.के. सक्सेना सहित जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी तथा वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

वन विभाग के अनुसार वन महोत्सव-2026 के अंतर्गत जनपद में आगामी दिनों में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन अभियानों में जनभागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि और जैव विविधता को बढ़ावा दिया जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गंगा दशहरा स्नान पर्व की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा, कछला बॉर्डर पर किया निरीक्षण

Spread the loveबदायूं। आगामी गंगा दशहरा एवं ज्येष्ठ दशमी गंगा स्नान पर्व को सकुशल और …

error: Content is protected !!