Breaking News

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं 52 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण; डीएम ने दिए गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश

Spread the love

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने सोमवार को तहसील दातागंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 52 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा नवजात बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया।

शासन के निर्देशानुसार 2, 3 और 4 जुलाई को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2026) आयोजित होने के कारण इस बार संपूर्ण समाधान दिवस प्रथम शनिवार के स्थान पर अगले कार्यदिवस सोमवार को तहसील दातागंज में आयोजित किया गया। अन्य तहसीलों में भी निर्धारित रोस्टर के अनुसार संबंधित अधिकारियों की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से भी शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता का फीडबैक लिया जाता है, इसलिए अधिकारी पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

समाधान दिवस में चकरोड से अवैध कब्जा हटाने, भूमि की पैमाइश कराने, आवास एवं छात्रवृत्ति दिलाने सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 52 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्व प्रदेश कॉर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने महाराम जाटव के आकस्मिक निधन पर परिजनों से मिलकर सांत्वना दी

Spread the loveसंवाददाता आई एम खान बिसौली। विधानसभा क्षेत्र के गांव मुगर्रा में राष्ट्रीय अनुसूचित …

error: Content is protected !!