Breaking News

ताजदारे अहले सुन्नत हज़रत सालिम मियां साहब के नाम से बनेगा ऐतिहासिक गेट।

Spread the love

ताजदारे अहले सुन्नत हज़रत सालिम मियां साहब के नाम से बन रहे गेट की संग-ए-बुनियाद उनके जानशीन जिला काज़ी हज़रत अतीफ मियां कादरी साहब ने रखी पहली ईट।

साथ में रहे पूर्व मंत्री आबिद रज़ा।

आज दिनांक 25/08/2026 तथा बारह रवीउल अब्बल की चांद के हिसाब से 11 तारीख को छोटे सरकार रोड पर ताजदारे अहले सुन्नत हज़रत सालिम मियां साहब के नाम से एक भव्य गेट की संग-ए-बुनियाद जिला काज़ी हज़रत अतीफ मियां कादरी साहब ने पहली ईट रखकर शुरुआत की इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री आबिद रज़ा भी मौजूद रहें।

हज़रत सालिम मियां साहब की मकबूलियत बदायूं ही नहीं बल्कि देश विदेश में रही। हज़रत सालिम मियां साहब के देश विदेश में लाखों मुरीद है। हज़रत ने अपनी पूरी जिंदगी लोगों को दुआएं दी। हर मजहब के लोग उनकी इज़्ज़त करते थे और उनसे दुआएं लेकर फैज़ पाते थे। उनके मुरीदों की दिली ख्वाहिश थी कि बदायूं में उनकी याद में एक ऐतिहासिक गेट बनाया जाए

आज हज़रत के चाहने वालों की ख्वाहिश हज़रत अतीफ मियां साहब कादरी ने गेट की शुरुआत करके पूरी कर दी, जिससे हज़रत सालिम मियां साहब के चाहने वालों में खुशी की लहर है।

यहां यह भी बता दें हज़रत सालिम मियां साहब का आबिद रज़ा से एक विशेष लगाव था। आबिद रज़ा को हज़रत ने हमेशा दुआओं से नवाज़ा।

इस मौके पर कादरी दरगाह के चाहने वाले सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वतंत्रता दिवस पर इज्जतनगर मंडल की उपलब्धियां गिनाईं, डीआरएम ने किया ध्वजारोहण

Spread the love बरेली। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे स्पोर्ट्स स्टेडियम, इज्जतनगर में भव्य समारोह …