Breaking News

आदित्य यादव आज बदायूं में, ईद-ए-मिलादुन्नबी जुलूस और भंडारे में होंगे शामिल

Spread the love

बदायूं। समाजवादी पार्टी के बदायूं लोकसभा क्षेत्र से सांसद आदित्य यादव बुधवार, 26 अगस्त को जनपद में आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद सुबह नौ बजे बदायूं में ईद-ए-मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर आयोजित जुलूस-ए-मुहम्मदी में शिरकत करेंगे। इस दौरान वह जुलूस में शामिल अकीदतमंदों को ईद-ए-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे बिल्सी क्षेत्र के ग्राम बॉस बरौलिया पहुंचकर ब्रह्मलीन परम पूज्य श्री उमाशंकर शास्त्री जी ‘गुरुजी’ की तृतीय जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित भंडारा कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वतंत्रता दिवस पर इज्जतनगर मंडल की उपलब्धियां गिनाईं, डीआरएम ने किया ध्वजारोहण

Spread the love बरेली। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे स्पोर्ट्स स्टेडियम, इज्जतनगर में भव्य समारोह …