Breaking News

गंगा का जलस्तर घटा, लेकिन कटान ने बढ़ाई तबाही की रफ्तार

Spread the love

उसहैत। गंगा नदी का जलस्तर लगातार घटने लगा है, लेकिन पानी कम होते ही कटान ने रफ्तार पकड़ ली है। कदम नगला में कटान से करीब 1,100 बीघा जमीन गंगा में समा चुकी है और आठ मकान भी नदी की भेंट चढ़ गए। कटान से सहमे ग्रामीण अब अपने पक्के मकान खुद तोड़कर ईंटें निकाल रहे हैं, ताकि दूसरे स्थान पर आशियाना बनाया जा सके। वहीं भुण्डी में करीब 250 बीघा जमीन कट चुकी है, जिससे उसहैत बांध को खतरा बना हुआ है। पथरामई में गंगा बांध से सटकर बह रही है। कानूनगो भगवान दास ने बताया कि एसडीएम दातागंज विनोद कुमार सिंह ने भुण्डी में बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं। कदम नगला के पीड़ित परिवारों की सूची तैयार कर सुरक्षित स्थान पर बसाने की कार्रवाई चल रही है। जटा जाने वाली पुलिया पर दो फीट पानी बहने से आवागमन बंद है। बाढ़ प्रभावित गांवों में ग्रामीणों को सतर्क किया गया है। रामगंगा प्रभावित क्षेत्रों में छह नाव और गोताखोर तैनात हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

एपीएम कॉलेज में हर्षौल्लास के साथ मनाया गया आजादी का महापर्व,

Spread the loveएपीएम कॉलेज में हर्षौल्लास के साथ मनाया गया आजादी का महापर्व, देश का …