समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन आगामी 15 नवंबर 2026 को आगरा में होने वाले विशाल दलित सम्मेलन की तैयारियों के सिलसिले में कल, 12 अक्टूबर को बदायूं पहुंचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वह दोपहर 1 बजे समाजवादी पार्टी कार्यालय, गांधी नगर, बदायूं में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इसके पश्चात, दोपहर 2 बजे सपा नेता फखरे अहमद शोबी के आवास, मोहल्ला सोथा पर एक प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य दलित सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देना है।
Budaun Amarprabhat