उघैती से सात और जरीफनगर से दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा, न्यायालय में किया पेश
बदायूं, 15 अक्टूबर। जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने उघैती और जरीफनगर थाना क्षेत्रों से कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, सभी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के मुताबिक, थाना उघैती पुलिस ने राजबरौलिया निवासी बदन सिंह, लक्ष्मण, रूम सिंह, हरिकिशोर और बनवारी तथा दम्मीनगर निवासी पप्पू और राधेश्याम को गिरफ्तार किया। इन सभी के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।
वहीं, थाना जरीफनगर पुलिस ने रसूलपुर कलां निवासी राजेंद्र और भूप सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
Budaun Amarprabhat