23 अक्टूबर को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील, शिक्षकों की समस्याएं भी सुनीं
बिल्सी। भाजपा एमएलसी प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लों के समर्थन में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने शुक्रवार को विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षकों से जनसंपर्क किया। उन्होंने शिक्षकों से आगामी 23 अक्टूबर को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान शिक्षकों के साथ संगोष्ठी कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।
विधायक ने नगर के श्री महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, श्री बुद्ध सेन वार्ष्णेय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और एनए इंटर कॉलेज पहुंचकर शिक्षकों से वार्ता की।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों के परिश्रम, ईमानदारी और समर्पण से विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षकों की मेहनत और लगन से विद्यालयों को नई पहचान मिलती है।
उन्होंने शिक्षकों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने और 23 अक्टूबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
Budaun Amarprabhat