Breaking News

खोया बैग लौटाकर पुलिस ने जीता भरोसा, चौकी प्रभारी को एसएसपी ने किया सम्मानित

Spread the love

बदायूं। ईमानदारी और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए म्याऊं पुलिस चौकी प्रभारी ने एक महिला का खोया हुआ बैग बरामद कर उसे सकुशल वापस दिलाया। इस सराहनीय कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने संबंधित उपनिरीक्षक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

जानकारी के अनुसार थाना अलापुर क्षेत्र के ग्राम विशनपुरी निवासी श्रीमती मिथलेश पत्नी मुनेन्द्र अपनी माता और बच्चों के साथ अपने मायके ग्राम महरौली, थाना मूसाझाग से ऑटो के माध्यम से ससुराल लौट रही थीं। रास्ते में आंधी और बारिश के दौरान म्याऊं में उतरते समय उनका बैग ऑटो में ही छूट गया। बैग में सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और मोबाइल फोन रखा हुआ था।

बैग गुम होने की जानकारी मिलते ही महिला ने पुलिस चौकी म्याऊं पर सूचना दी। सूचना प्राप्त होते ही चौकी प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित ऑटो चालक से संपर्क किया और बैग को बरामद कर उसमें रखे सभी सामान के साथ महिला को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया।

अपना कीमती सामान वापस मिलने पर महिला और उनके परिजनों ने बदायूं पुलिस की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की। इस उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने संबंधित उपनिरीक्षक को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जयपाल सिंह शौर्य का निधन, कछला घाट पर अंतिम संस्कार

Spread the loveकछला। उझानी क्षेत्र के गांव कोटरा सारंगपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार एवं अनुभवी वैदिक …