विशेष सचिव ने बिल्सी में सीएचसी और पंचायत भवनों को देखा
hw-remosaic: 0;
touch: (-1.0, -1.0);
modeInfo: ;
sceneMode: NightHDR;
cct_value: 0;
AI_Scene: (-1, -1);
aec_lux: 0.0;
hist255: 0.0;
hist252~255: 0.0;
hist0~15: 0.0;
जल जीवन मिशन के कार्यो में मिली खामियां, दिए निर्देश
बिल्सी। यूपी के विशेष सचिव राजेंद्र सिंह ने शनिवार को बिल्सी क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कई ग्राम पंचायत और बिल्सी सीएचसी, स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित लघु उद्योग का बारीकी से निरीक्षण किया। विशेष सचिव के दौरे को लेकर अधिकारी अलर्ट मोड पर नजर आए। विशेष सचिव राजेंद्र सिंह ने सबसे पहले अंबियापुर स्थित पंचायत घर का निरीक्षण किया। यहां पर लोगों ने जल जीवन मिशन के तहत बनी टंकी द्वारा गांव के लोगों को पर्याप्त मात्रा में जल नहीं मिल पाने की शिकायत की। इसके बाद वह है बदायूं मार्ग स्थित स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित लघु उद्योग का निरीक्षण किया। उन्होंने कई रजिस्टरों और वहां हो रहे कार्यों का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। इसके बाद नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर सबसे पहले इमरजेंसी कक्ष का निरीक्षण किया। यहां साफ सफाई ठीक पाई गई। इसके बाद उन्होंने वैक्सीनेशन कार्यों का भी निरीक्षण किया, साथ ही मरीज के साथ आए तीमारदारों से बातचीत कर जानकारी ली। अस्पताल में मिलने वाले खाने के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने एक्स-रे रूम का बारीकी से निरीक्षण किया। अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद विशेष सचिव पिंडोल गांव पहुंचे यहां उन्होंने गांव में सफाई व्यवस्था व पंचायत घर का निरीक्षण किया। इस दौरान अंबियापुर की बीडीओ शैली गोविल, प्रवीण कुमार, बीईओ गौतम प्रकाश, दीपक कुमार, डा.अरविंद वर्मा, कौशल सिंह, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat