Breaking News

पात्र नागरिकों का मतदाता बनना लोकतंत्र के लिए आवश्यक*

Spread the love

*

बदायूँ : । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत विशेष अभियान दिवस पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने 117 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) विनोद कुमार सिंह के साथ विभिन्न मतदेय स्थलों का सघन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बूथों पर उपस्थित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए प्राप्त फार्म-6 की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि बीएलओ अपने-अपने बूथ की संबंधित भाग संख्या में निवास करने वाले प्रत्येक परिवार से संपर्क स्थापित करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। साथ ही अभिलेखों का सुव्यवस्थित रखरखाव और प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची में लिंगानुपात संतुलित करने तथा युवा मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं एएनएम के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इनके सहयोग से क्षेत्र के पात्र युवाओं और विशेषकर महिलाओं को चिह्नित कर उनके फार्म-6 भरवाए जाएं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक जागरूकता या जानकारी के अभाव में अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं सशक्त लोकतंत्र के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता बनना आवश्यक है। लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जागरूक मतदाताओं में निहित है। समाज के प्रत्येक वर्ग युवा, महिला, बुजुर्ग और पहली बार मतदाता बनने वाले नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से जनप्रतिनिधित्व पूर्ण और सार्थक बनता है। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और संवैधानिक कर्तव्य के निर्वहन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके अथवा 1 जनवरी 2027 को अर्हता आयु पूर्ण करने वाले युवाओं तथा नवविवाहित एवं अब तक पंजीकरण से वंचित महिलाओं से अपील की कि वे अपने निकटतम मतदेय स्थल पर बीएलओ से संपर्क कर अथवा ऑनलाइन माध्यम से फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जुड़वाएं और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रसव के 15 दिन बाद विवाहिता की मौत, पोस्टमार्टम को भेजा शव

Spread the loveउसहैत। थाना क्षेत्र के गांव मुगर्रा महानगर में प्रसव के 15 दिन बाद …