Breaking News

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया घोस्ट हंट कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों की आकर्षक वेशभूषा ने मोहा सबका मन*

Spread the love

*

बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को PG से KG तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए घोस्ट हंट कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न डरावनी एवं आकर्षक वेशभूषाओं के साथ रचनात्मक मेकअप कर उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सभी ने अलग-अलग डरावने एवं मजेदार किरदारों का रूप धारण किया। बच्चों के अनोखे अंदाज, मासूम अदाएं और मनमोहक प्रस्तुतियां सभी के आकर्षण का केंद्र रहीं।
कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्नों ने अपनी वेशभूषा और आत्मविश्वास से सभी को प्रभावित किया। विद्यालय परिसर में बच्चों की उत्सुकता, खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को अपनी कल्पनाशीलता, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति की क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिला। साथ ही, इस प्रकार के आयोजन बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ मनोरंजन और आनंद का एक यादगार अनुभव भी प्रदान करते हैं।
विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ इस प्रकार की रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियां भी अत्यंत आवश्यक हैं।
विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने सभी नन्हे प्रतिभागियों के उत्साह एवं सहभागिता की प्रशंसा की तथा कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच और मंच पर स्वयं को प्रस्तुत करने की क्षमता विकसित करने में सहायक होते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा |


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

335 खोये बच्चों को स्काउट ने उनके परिजनों से मिलाया

Spread the loveबदायूं : भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में मिनी कुंभ मेला ककोड़ा …