Breaking News

स्काउट का जज्बा: 346 खोये बच्चों और बुजुर्गों को उनके परिजनों से मिलाया

Spread the love

बदायूं : भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में चल रहे खोया पाया समाज सेवा शिविर मेले से लौट आया है। 346 खोये बच्चों और बुजुर्गों को उनके परिजनों से मिलाया।
स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त एडवोकेट महेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि बच्चे निस्वार्थ सेवा से ही सच्चे देशभक्त और क्रांतिकारी बनते हैं। जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार, डीटीसी सत्यपाल गुप्ता, स्काउट प्रशिक्षण नंदराम शाक्य के मार्गदर्शन में स्काउट ने मेले में सेवा किया। जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में स्काउट द्वारा 346 खोये बच्चों और बुजुर्गों को उनके परिजनों से मिलाया। स्काउट की मेले के मुख्य मार्ग, गंगा तट, मेले के पूर्वी और पश्चिमी तरफ, कोतवाली के समीप, बरेली मेला, कुर्मियान मेला, मीना बाजार, रोडवेज बस स्टैंड के समीप स्काउट की ड्यूटी की थी। मेले में स्काउट द्वारा स्वच्छता, सावधानी और सुरक्षा को लेकर माइक पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए और उन्हें जागरूक किया। महीपाल सिंह तोमर, प्रधानाचार्य राजेश्वर पाठक, सुरेश बाबू शाक्य, माधव सिंह, अंकित कुमार, सौरभ, अनार सिंह शाक्य, संतवीर, रवि कुमार आदि को सम्मानित किया गया। स्काउट कैंपफायर में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, पेड़ लगाओ जीवन बचाओ, नशा नाश की जड़, हम अपने गांव को स्वर्ग बनाएंगे से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

त्योहारों को लेकर अलर्ट प्रशासन, डीएम-एसएसपी ने बाजारों में किया पैदल मार्च

Spread the love बदायूँ। आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए जिलाधिकारी …