Breaking News

कुंवरगांव के विकास को 1.06 करोड़ रुपये स्वीकृत प्रथम किस्त में 50 लाख जारी

Spread the love

बदायूं। नगर पंचायत कुंवरगांव के विकास कार्यों को गति देने के लिए दीनदयाल योजना के अंतर्गत लगभग 1 करोड़ 6 लाख 22 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में 50 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं।यह स्वीकृति शहर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से संभव हुई है। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति रानी के आग्रह पर विधायक महेश गुप्ता ने प्रदेश के नगर विकास मंत्री से भेंट कर कुंवरगांव के लिए बजट स्वीकृत करने का अनुरोध किया था।
स्वीकृत धनराशि से विभिन्न वार्डों में सीसी सड़क और नाली निर्माण के साथ 25 पोल पर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इससे आवागमन सुगम होगा, जल निकासी की समस्या घटेगी और प्रकाश व्यवस्था मजबूत होगी।प्रमुख स्वीकृत कार्य:सीसी सड़क व नाली निर्माण: वार्ड 01 में हरद्वारी के मकान से खेमकरण के मकान तक; वार्ड 02 में प्रेमपाल के मकान से जगदीश के मकान तक, गोविन्द के सेलर से दुर्गा भगतजी के मकान तक तथा सोहनलाल के मकान से झब्बू मिस्त्री के मकान तक; वार्ड 03 में हरगोविन्द के मकान से हर्षित के मकान तक; और वार्ड 06 में आंवला-बदायूं रोड से सीसी रोड तक कार्य होंगे।
प्रकाश व्यवस्था: नगर पंचायत क्षेत्र में 25 पोल मय एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी।विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि बदायूं विधानसभा के हर नगर और गांव का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। वहीं, अध्यक्ष ज्योति रानी ने विधायक के प्रयासों पर आभार जताते हुए कहा कि इन कार्यों से नगरवासियों को बेहतर सड़क, नाली और रोशनी की सुविधा मिलेगी। बजट स्वीकृति पर स्थानीय नागरिकों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का सराहनीय प्रयास है प्रदेश सरकार : महेश गुप्ता

Spread the loveबदायूँ विधानसभा के 10 पार्कों के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए स्वीकृत हुए …