Breaking News

द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं का दो दिवसीय वार्षिक शैक्षिक निरीक्षण हुआ

Spread the love

*द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं का दो दिवसीय वार्षिक शैक्षिक निरीक्षण हुआ संपन्न, निरीक्षक मंडल द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं की हुई सराहना।*

*बदायूं*
द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं में दिनांक 27 एवं 28 नवंबर 2026 को दो दिवसीय वार्षिक शैक्षिक निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। निरीक्षण हेतु श्री सत्येंद्र जी (प्रधानाचार्य चौधरी उमराव सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मझोला पीलीभीत )एवं श्री मनोज शर्मा जी (कार्यालय प्रमुख ) निरीक्षक के रूप में उपस्थित रहे। वहीं प्रांतीय पर्यवेक्षक के रूप में डॉ श्री सुधीर रावत जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य श्री कुशल पाल शर्मा जी ने वार्षिक निरीक्षण की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वार्षिक निरीक्षण विद्यालय की शैक्षिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी तथा उत्कृष्ट बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। साथ ही यह नई जानकारियाँ प्राप्त करने, अनुभव साझा करने एवं निरंतर सीखने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी प्रदान करता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना सभागार में माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके उपरांत विद्यालय आचार्य नीरज मिश्रा जी द्वारा निरीक्षक मण्डल का परिचय प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात आचार्य श्री दिलीप कुमार नागेंद्र जी द्वारा अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
निरीक्षण के प्रथम दिवस पर विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था, शैक्षिक गतिविधियों, आचार्यों के शिक्षण कार्य एवं विद्यार्थियों की विभिन्न सहशैक्षिक गतिविधियों का गहनता से अवलोकन किया गया। वहीं द्वितीय दिवस को विद्यालय कार्यालय, विभिन्न अभिलेखों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं अन्य गतिविधियों का विस्तृत निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के अंतर्गत आचार्य बैठक, अभिभावक बैठक एवं छात्र संसद की बैठक सहित विभिन्न बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता, शिक्षण पद्धतियों, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन एवं विद्यालय की समग्र व्यवस्थाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। निरीक्षक मंडल द्वारा विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर निरीक्षक एवं पर्यवेक्षक महोदय ने विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों, व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए विद्यालय को और अधिक उत्कृष्ट बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किए।
अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य ने निरीक्षक एवं प्रांतीय पर्यवेक्षक महोदय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए बहुमूल्य सुझाव एवं दिशा-निर्देश विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को नई दिशा प्रदान करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन सुझावों के क्रियान्वयन से विद्यालय निरंतर प्रगति करते हुए उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आर के एम जूनियर हाई स्कूल के बच्चों का शैक्षिक व मनोरंजक टूर फन सिटी के लिए रवाना

Spread the loveसहसवान। नगर के मोहल्ला बाजार विल्सन गंज में राय साहब की कोठी स्थित …