Breaking News

बदायूं की जर्जर सड़कों को मिलेगी राहत, 17 प्रमुख मार्गों के निर्माण की तैयारी तेज

Spread the love

शासन ने नगर विकास विभाग को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश, विधायक महेश गुप्ता ने उठाया था मुद्दा

बदायूं। शहर की जर्जर सड़कों से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सदर विधायक एवं पूर्व मंत्री महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों के बाद शासन ने शहर के क्षतिग्रस्त मार्गों के निर्माण एवं पुनर्निर्माण को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। इससे शहर के 17 प्रमुख मार्गों के सुधरने की उम्मीद जगी है।

विधायक ने 27 अक्टूबर को नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर सड़कों की खराब स्थिति से अवगत कराया था। इसके बाद 10 नवंबर को शासन ने जिलाधिकारी को संबंधित सड़कों का परीक्षण कर एक सप्ताह में आख्या देने के निर्देश दिए। साथ ही लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरण होने तक नगर विकास विभाग के माध्यम से तत्काल निर्माण कार्य कराने को कहा गया।

इन मार्गों में महामाशाह चौक से लावेला चौक होते हुए महाराणा प्रताप चौक तथा पुलिस लाइन गेट से अंबेडकर पार्क होते हुए बस स्टैंड मार्ग सहित अन्य प्रमुख सड़कें शामिल हैं। विधायक ने कहा कि शहरवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक जीतने वाले आसिम फय्याज को विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया सम्मानित

Spread the loveबदायूं। ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अंडर-40 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक …