Breaking News

उत्तर प्रदेश बैंक मित्र यूनियन की जिला कार्यकारिणी का गठन, सम्मान समारोह आयोजित

Spread the love

बदायूँ। रविवार को उत्तर प्रदेश बैंक मित्र यूनियन की जिला कार्यकारिणी के तत्वावधान में बरेली-उझानी बाईपास रोड स्थित आरटीओ ऑफिस के समीप बाबा वाटर पार्क में ‘बैंक मित्र सम्मान समारोह एवं सम्मेलन’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न बैंकों के लगभग 300 से अधिक ग्राहक सेवा केंद्र प्रभारियों एवं बैंक मित्रों ने भाग लिया।
सम्मेलन के दौरान नवगठित जिला कार्यकारिणी की टीम का बैंक मित्र साथियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बैंक मित्रों के समक्ष आ रही व्यावहारिक समस्याओं और कथित उत्पीड़न के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि उत्पीड़न से बचाव और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सभी बैंक मित्रों का संगठित और एकजुट रहना आवश्यक है।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। निर्णय लिया गया कि जिला कार्यकारिणी जिले के प्रत्येक बैंक मित्र से संपर्क कर उन्हें यूनियन से जोड़ने का अभियान चलाएगी। साथ ही संगठन विस्तार के क्रम में शीघ्र ही तहसील और ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि जिला कार्यकारिणी के गठन के बाद यूनियन अब अधिक सक्रियता के साथ बैंक मित्रों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित साथियों के लिए सहभोज का आयोजन किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संविधान दिवस पर विशेष : संविधान राज्य का जीवन मार्ग

Spread the love प्रो. श्याम सुंदर भाटिया जैसे एक व्यक्ति के सिद्धांतों से उसका चरित्र …