Breaking News

सीडीओ ने की पोषण, शिक्षा और पशुपालन योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में राज्य पोषण मिशन, शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सम्पूर्ण अभियान 6.0 सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जुलाई से सितंबर 2026 तक सम्पूर्ण अभियान 6.0 संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं तथा बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही पोषण सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों के कायाकल्प एवं शैक्षिक गुणवत्ता सुधार के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा शैक्षणिक वातावरण को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में पशुपालन विभाग की योजनाओं की भी समीक्षा की गई। आगामी वर्षा एवं संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए गोवंशों की सुरक्षा, संरक्षण तथा चारा-पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त स्वतः रोजगार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सभी खंड शिक्षा अधिकारी तथा खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में दो वारंटी समेत छह लोग गिरफ्तार, चार पर शांति भंग की कार्रवाई

Spread the loveबदायूं, 21 जून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर जनपद में …

error: Content is protected !!