Breaking News

संस्कृत सप्ताह में गूंजी संस्कृत की मधुर वाणी, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए विविध कार्यक्रम

Spread the love

बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे संस्कृत सप्ताह के तहत बुधवार को विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा के महत्व, समृद्ध विरासत और भारतीय संस्कृति से उसके संबंध की जानकारी देना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्कृत प्रार्थना से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने संस्कृत में प्रतिज्ञा प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने भाषण के माध्यम से संस्कृत के ऐतिहासिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संस्कृत भारतीय ज्ञान, दर्शन, साहित्य और संस्कृति की महत्वपूर्ण भाषा है।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत संस्कृत नुक्कड़ नाटक रहा। रोचक संवाद और अभिनय के माध्यम से विद्यार्थियों ने संस्कृत के महत्व और वर्तमान समय में इसकी उपयोगिता का संदेश दिया। उन्होंने संस्कृत को दैनिक जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।

विद्यालय निदेशक अनुज वार्ष्णेय, निदेशिका साधना वार्ष्णेय और प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

श्रावण पूर्णिमा व गंगा स्नान पर्व पर बदायूँ में रूट डायवर्जन लागू

Spread the loveबदायूँ। श्रावण पूर्णिमा एवं गंगा स्नान पर्व के पावन अवसर पर कछला गंगा …