Breaking News

समरसेबल मोटर चेक करते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत

Spread the love

बिल्सी के महलोली गांव में हादसा, पत्नी और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

बिल्सी। थाना क्षेत्र के महलोली गांव में बुधवार शाम घर में समरसेबल मोटर चेक करते समय करंट लगने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। युवक की मौत से पत्नी और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

महलोली गांव निवासी सत्यपाल पुत्र जुगल किशोर बुधवार शाम करीब चार बजे घर में लगे हैंडपंप के बोरिंग में समरसेबल मोटर फिट कर रहे थे। परिजनों के मुताबिक मोटर को बोरिंग में डालकर फिट करने के बाद सत्यपाल उसे बिजली के बोर्ड से जोड़कर चेक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मोटर में करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गए।

करंट लगते ही सत्यपाल चीखते हुए जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। हादसा होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें करंट से अलग किया। इसके बाद तत्काल निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

सूचना पर पहुंची बिल्सी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेज दिया। बताया गया कि शुरुआत में परिजन पोस्टमार्टम कराने के पक्ष में नहीं थे, लेकिन बाद में सहमति बनने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

सत्यपाल अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों सुमित (11), खुशबू (7) और सुर्जन (5) को छोड़ गए हैं। जवान उम्र में परिवार के मुखिया की मौत से पत्नी और बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

थाना धनारी क्षेत्र में नवनिर्मित पुलिस चौकी ‘दिनौरा’ का लोकार्पण, बालिका आयुषी से कराया उद्घाटन

Spread the loveसम्भल। अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को त्वरित पुलिस …