Breaking News

शिव मंदिर पर हुई देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा

Spread the love

शिव मंदिर पर हुई देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव अम्बियापुर में बिसौली रोड पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर सोमवार की शाम पर देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा यहां धूमधाम से की गई। यहां पहले सभी देव प्रतिमाओं को दुग्ध समेत विभिन्न वस्तुओं के अभिषेक कराया गया। साथ ही विधि विधान से साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न किए गए। उसके बाद सभी देव-प्रतिमाओं को नगर भ्रमण कराया गया। बताते है कि यहां मां नव दुर्ग, श्री राम दरबार, श्रीराधा कृष्ण, श्री लक्ष्मी नारायण जी की मूर्ति स्थापना की गई है। उसके बाद यहां विशाल भंडारा भी आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया। इसको सफल बनाने में नीरज शर्मा, राजू शर्मा, सुरेश शर्मा, अतुल शर्मा, निक्कू शर्मा, रजत शर्मा, राहुल शर्मा, रामचन्द्र माथुर, अमृतलाल शर्मा, मुकेश कुमार, मृदुल शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संविदा लाइनमैन के खिलाफ शिकायत, जांच की मांग

Spread the loveबदायूं। जरीफनगर बिजलीघर क्षेत्र में तैनात एक संविदा लाइनमैन के खिलाफ कुछ उपभोक्ताओं …