Breaking News

समर कैंप के समापन की ग्राम प्रधान द्वारा की गई घोषणा

Spread the love

समर कैंप के समापन की ग्राम प्रधान द्वारा की गई घोषणा
समर कैंप 2025 के अंतर्गत विकास खण्ड अंबियापुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय पिंडौल में खंड शिक्षा अधिकारी गौतम प्रकाश के नेतृत्व में चल रहे समर कैंप समापन पर बच्चों ने विद्यालय कैंपस को झालरों और गुब्बारों से सजाया तथा सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस कैंप के माध्यम से बच्चों की रचनात्मकता, प्रतिभा और सीखने की इच्छा को एक नया मंच मिला। सभी बच्चों की उत्साह और भागीदारी सराहनीय रही।गर्मियों में सीखने और हँसी-खुशी का संगम – समर कैंप
प्रतिभा, आनंद और नवाचार का मंच – समर कैंप का सफल आयोजन हुआ हर बच्चे में छिपा हुनर – समर कैंप ने किया उजागर सभी बच्चों में एक नई कलाकृतियों का सृजन हुआ आज समर कैंप के अंतिम दिवस पर ग्राम प्रधान मुजाहिद खान ने बच्चों से कहा कि जो आपने समर कैंप में अपने गुरुजनों से सीखा है वह सब अपने जीवन में उतारना है तथा आप सभी बच्चों को योगा को अपने दैनिक जीवन में लाना है तथा ग्राम प्रधान ने समर कैंप के समापन की घोषणा की समर कैंप का संचालन कर रहे शिक्षामित्र राजेश गुप्ता और मुकेश सिंह को कैंप के सफल आयोजन की प्रशंसा की बच्चों को बूंदी मिष्ठान और पुरस्कार वितरण के साथ समर कैंप का समापन हुआ इस मौके पर समाजसेवी पंडित सत्यप्रकाश शर्मा मुनेंद्र पाल शर्मा रियाज मोहम्मद खान इस्तकार अली ठाकुर यशपाल सिंह धर्मवीर शाक्य अजय सक्सेना आदि मौजूद रहे


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दो पक्षों के विवाद में छह आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveजरीफनगर पुलिस ने लाठी-डंडे और बांका बरामद कर न्यायालय भेजा संवाददाता : गोविंद …

error: Content is protected !!