Breaking News

चोरी के बकरे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया

Spread the love

बदायूं। थाना अलापुर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को चोरी किए गए बकरे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मुकेश पुत्र सुरेश, निवासी ग्राम अहमदगंज, थाना उसहैत, जनपद बदायूं के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 29 नवंबर को वादिनी द्वारा अपने बकरे की चोरी के संबंध में दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना अलापुर में मु0अ0सं0 312/26 तथा धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने मुखबिर की सूचना पर तत्परता दिखाते हुए बदायूं रोड स्थित चेयरमैन के बाजार के पास से आरोपी मुकेश को चोरी के बकरे सहित दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अथर्व मिल्क फूड्स ने आयोजित की किसान गोष्ठी, दुग्ध उत्पादकों को दी आधुनिक डेयरी प्रबंधन की जानकारी

Spread the loveबिसौली (बदायूं)। अथर्व मिल्क फूड्स एंड फार्म प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से …