बदायूं। अलापुर रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को अंतर-सदनीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के चारों सदनों—एक्वा, इग्निस, टेरा और वेंटस—के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
प्रतियोगिता की विभिन्न श्रेणियों में पीजी, नर्सरी एवं केजी के बच्चों के लिए ‘फल एवं सब्जियां’ विषय पर शो एंड टेल स्पर्धा हुई। कक्षा एक व दो के विद्यार्थियों ने कहानी का अभिनय प्रस्तुत किया, जबकि कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए पंचतंत्र व जातक कथाओं पर आधारित कहानी सुनाने की प्रतियोगिता कराई गई। इसके अतिरिक्त, कक्षा छह से आठ तथा कक्षा नौ एवं ग्यारह के विद्यार्थियों के बीच सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी आयोजित हुई।
प्रतियोगिताओं के प्रमुख परिणाम:कहानी अभिनय: अमृता प्रथम तथा रेहान सैयद द्वितीय स्थान पर रहे।कहानी वाचन: जीवा कौशिक ने प्रथम और अक्षांश राघव ने द्वितीय स्थान हासिल किया।सामान्य ज्ञान (श्रेणी ‘ए’): सोना संत एवं आन्या यादव प्रथम, जबकि वर्षित प्रताप एवं शिवालिका द्वितीय रहे।सामान्य ज्ञान (श्रेणी ‘बी’): आरोही गुप्ता एवं हृदयांश ने प्रथम तथा दर्श मिश्रा एवं तनु सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इन आयोजनों से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति कौशल का विकास होता है। इस अवसर पर चेयरमैन वेदव्रत त्रिवदी, वाइस चेयरमैन तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिका छवि शर्मा व रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी, प्रधानाचार्य दीपक त्यागी सहित समस्त शिक्षकगण व विद्यार्थी मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat