Breaking News

फसल नुकसान के सर्वे और मुआवजे की मांग को लेकर भाकियू टिकैत ने सौंपा ज्ञापन

Spread the love

तहसील सदर में पंचायत कर किसानों ने उठाईं समस्याएं, अगली फसल तक वसूली रोकने की मांग

बदायूं, 15 अक्टूबर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने वर्षा से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराने और किसानों को मुआवजा दिलाने सहित तीन सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को तहसील सदर में पंचायत की। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार सदर को ज्ञापन सौंपा।

पंचायत में जिला अध्यक्ष रामाशंकर शंखधार ने कहा कि वर्षा के कारण किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है, लेकिन राजस्व लेखपालों द्वारा अब तक सर्वे नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य जिलों में किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा दिया जा रहा है, जबकि यहां के किसान इसके इंतजार में हैं।

ज्ञापन में मांग की गई कि फसल नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाए। मुआवजा नहीं मिलने तक अगली फसल आने तक बैंकों की वसूली और अन्य प्रकार की वसूली पर रोक लगाई जाए। साथ ही किसानों की जमीन की नीलामी जैसी कार्रवाई नहीं की जाए।

संगठन ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर बाल पोषाहार वितरण में पारदर्शिता की मांग भी उठाई। पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान बाल पोषाहार से संबंधित शिकायतें मिल रही हैं। ऐसे में प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर लाभार्थी बच्चों की सूची और उन्हें दिए जाने वाले पोषाहार का विवरण सूचना पट्ट पर अंकित कराया जाए, ताकि लाभार्थियों को असुविधा न हो।

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र सिंह पटेल, मंडल सचिव बरेली विनोद सक्सेना, जिला महासचिव नरेंद्र सक्सेना, पालन सिंह, जमुना सिंह, हरचरण लाल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रामकुमार शर्मा, जिला संयोजक राजेंद्र सिंह, जिला संगठन मंत्री उदयवीर सिंह, केपीए हेमंत नागर, तहसील अध्यक्ष फैयाज अली, तहसील उपाध्यक्ष कैसर अली, सलारपुर ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू सैफी, वजीरगंज ब्लॉक अध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव, ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेश यादव, भक्तमाल चौधरी, भगवान सिंह, जिला उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश यादव, उझानी नगर अध्यक्ष चंद्र मोहन वर्मा, रामनिवास, म्याऊं ब्लॉक अध्यक्ष सुनील शर्मा, बिनावर नगर अध्यक्ष सुरेश दीवान और भूराम यादव सहित अन्य किसान मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सपा लोहिया वाहिनी की 51 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी घोषित

Spread the loveबदायूं। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सोमेश प्रताप सिंह ने 51 सदस्यीय …