Breaking News

बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 134 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी का आयोजन

Spread the love

।
बदायूं / दिनांक 14 अप्रैल 2025 को बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 134 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी का आयोजन गुरुद्वारा हाल ,निकट शक्ति टेंट हाउस जोगीपुरा बदायूं में किया गया, इससे पूर्व जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में डॉ भीमराव अंबेडकर पार्कों में स्थापित प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके बसपा कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारी गण ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए, तदोपरांत जनपद के सभी विधानसभाओं से भारी संख्या में विचार गोष्ठी में भाग लिया। इस विचार गोष्ठी के मुख्य अतिथि माननीय श्री रणवीर सिंह कश्यप जी एवं श्री जयपाल सिंह जी मुख्य मंडल प्रभारी बरेली मंडल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री आर.पी त्यागी एडवोकेट जिला अध्यक्ष ने की संचालक श्री मनोज कश्यप जी ने किया तथा कार्यक्रम में उपस्थित डॉ क्रांति कुमार , हेमेंद्र गौतम जी एवं के.के उपाध्याय, धर्मपाल लोधी, रवि मौर्य, राजेश पाल,अतुल कश्यप, जगदीश शरण, बेसर अली, डॉ लेखराज,नीरज दिवाकर, चिरंजी लाल एडवोकेट, दिलीप धनगर आदि ने विचार व्यक्त किए। तथा शोभायात्रा व बाबा साहब के जयंती के अन्य कार्यक्रमों में बसपा के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्याओं में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वनस्पति विज्ञान विभाग में पादप नामकरण एवं वर्गिकी पर हुई विशेष चर्चा

Spread the loveबदायूँ। राजकीय महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के 15 दिवसीय ‘स्टूडेंट्स सेमिनार श्रृंखला’ …