Breaking News

ग्रामीण श्रद्धालुओं ने बढ़ाई रौनक, गंगा स्नान कर, कर रहे खरीदारी

Spread the love

बदायूं : रुहेलखंड की आस्था और सनातन परंपराओं का प्रतीक मिनी कुंभ मेला ककोड़ा इन दिनों श्रद्धा और भक्ति से सराबोर है। गंगा तट पर हर-हर गंगे, जय मां गंगे के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा है। दूर-दूर से आए श्रद्धालु मां गंगा को नमन-वंदन कर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालु अपने ट्रैक्टर-ट्रालियों बैलगाड़ियों से मेले में पहुंचना शुरू हो गए। श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर सूर्य भगवान को अर्घ्यदान दिया और लोकमंगल की कामना की। गंगा पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद अर्पित किया और गरीबों को दान-दक्षिणा भी दी। स्नान और पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु मेले की ओर रुख कर रहे हैं। मीना बाजार में महिलाओं ने श्रृंगार का सामान खरीदा तो बच्चों ने अपने मनपसंद खिलौनों से मेले की रौनक बढ़ा दी। ग्रामीण श्रद्धालुओं ने घर की जरूरतों का सामान खरीदा। मेले में दिनभर चाट-पकौड़ी, प्रसाद और खिलौनों की दुकानों पर भीड़ लगी रही। दुकानदारों के चेहरे श्रद्धालुओं की भीड़ से खिल उठे हैं। हर ओर सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार मेले का जायजा ले रहे हैं। हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु साइकिल, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर-ट्राली और निजी वाहनों से मेले में पहुंच रहे हैं।
मेला ककोड़ा की रौनक दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं का आवागमन लगातार जारी है। रात में ग्रामीण अपने घर लौट जाते हैं और सूर्योदय होते ही फिर मेले की ओर रुख कर लेते हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तिरंगे में लिपटकर घर लौटे शहीद नायक अंकुश कुमार नम आंखों से बदायूं ने दी अंतिम विदाई

Spread the love बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम आमगांव निवासी भारतीय सेना के …