Breaking News

संविधान दिवस पर ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम में गूंजा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन*

Spread the love

*

*जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित न्यायिक अधिकारियों, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने संविधान के मूल आदर्शों एवं मूल्यों के प्रति व्यक्त की प्रतिबद्धता*

*सम्भल (बहजोई), 26 नवंबर 2026*
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सम्भल स्थित चंदौसी के तत्वावधान में संविधान दिवस के अवसर पर एसएम इंटर कॉलेज, चंदौसी में प्रातः 9 बजे ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वृहद स्तर पर विद्यार्थियों, न्यायिक अधिकारियों, शिक्षकों एवं अन्य प्रतिभागियों द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया।
कार्यक्रम में मा. जनपद न्यायाधीश डॉ. विदुषी सिंह, जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी सहित अपर जनपद न्यायाधीश आरती फौजदार, एवं अपर जनपद न्यायाधीश रागिनी सिंह, अपर जनपद न्यायाधीश अवधेश कुमार सिंह एवं गोपाल जी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीपक कुमार जायसवाल, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सम्भल स्थित चंदौसी आदित्य सिंह, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) चंदौसी पराग यादव तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका चंदौसी सतेन्द्र प्रकाश एवं न्यायालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी ने एक स्वर में संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर संविधान के मूल आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों, न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस झण्डा दिवस पर बदायूँ पुलिस लाइन में शपथ ग्रहण समारोह

Spread the loveएसएसपी ने दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ बदायूँ। ‘पुलिस झण्डा दिवस’ के गौरवशाली अवसर …