Breaking News

अतीत की बहस से आगे भविष्य की बात कर रही समाजवादी पार्टी : प्रभात अग्रवाल

Spread the love

बदायूं। समाजवादी पार्टी के नेता एवं मुख्य सचेतक तथा लोक लेखा समिति के सदस्य धर्मेंद्र यादव के मीडिया प्रभारी प्रभात अग्रवाल ने भाजपा और समाजवादी पार्टी की राजनीतिक विचारधारा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भाजपा जहां पूर्ववर्ती समाजवादी सरकारों के कार्यकाल को लेकर राजनीतिक बयानबाजी कर रही है, वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समाजवादी प्रण-पत्र के माध्यम से उत्तर प्रदेश के भविष्य की योजनाओं और विकास के विजन को सामने रख रहे हैं।
प्रभात अग्रवाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी की प्राथमिकताओं में युवाओं को रोजगार, किसानों की खुशहाली, महिलाओं का सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी प्रण-पत्र केवल चुनावी घोषणाओं तक सीमित नहीं, बल्कि बेहतर उत्तर प्रदेश के निर्माण की दिशा में एक संकल्प है। उनके अनुसार प्रदेश की राजनीति में पुरानी बहसों के बजाय रोजगार, विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संविधान दिवस पर विशेष : संविधान राज्य का जीवन मार्ग

Spread the love प्रो. श्याम सुंदर भाटिया जैसे एक व्यक्ति के सिद्धांतों से उसका चरित्र …