आसफपुर। गत वर्ष की परंपरा के अनुरूप स्थानीय दीक्षित आश्रम के संस्थापक पूर्व सैनिक राजेश कुमार दीक्षित व समस्त दीक्षित परिवार की ओर से शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
भंडारे में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में मोहकमपुर, मानपुर, मन्नू नगर, पहाड़पुर, सीकरी, नूर नगर कौड़िया, पिसनहारी, हरदासपुर, कोरेरा, सहावर और मलखानपुर सहित कई गांवों के लोग शामिल हुए। श्रद्धालुओं के आगमन से आश्रम परिसर में पूरे दिन धार्मिक और सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा।
इस अवसर पर राकेश कुमार दीक्षित, राजेश कुमार दीक्षित, रवेंद्र दीक्षित, सुरेंद्र शर्मा, अमित दीक्षित, प्रवीन दीक्षित, शिवम दीक्षित, दुर्वेश कुमार दीक्षित और अर्पित दीक्षित के साथ क्षेत्रीय ग्रामीण व श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयोजकों ने सभी अतिथियों व श्रद्धालुओं का आभार जताया।
Budaun Amarprabhat