Breaking News

मतदाता समस्याओं के समाधान को कंट्रोल रूम स्थापित

Spread the love

बदायूं। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के आलेख्य प्रकाशन के बाद मतदाताओं की समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह व्यवस्था 17 नवंबर 2026 से शुरू की गई है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मतदाता सूची से संबंधित जानकारी और शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 1950 और 05832-266505 जारी किए गए हैं। इसके अलावा वोटर हेल्पलाइन एप और निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से बीएलओ से संपर्क कर समस्याओं का समाधान कराया जा सकता है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भूमाफियाओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर भाकियू (चढूनी) का धरना 45वें दिन भी जारी

Spread the loveबदायूं। भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई और जमीनों को कब्जामुक्त कराने समेत विभिन्न जनसमस्याओं …