बदायूं। सहसवान थाना क्षेत्र के तकिया बाजार में गुरुवार को ट्रक में भैंसों के क्रूरतापूर्वक भरे होने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार ट्रक में करीब 12 भैंसें थीं, जिनमें एक भैंस की मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने मृत भैंस को जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर दफन कराया। वहीं ट्रक चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया।
प्रकरण में ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक बलवीर सिंह और कांस्टेबल गौरव पंवार की ओर से ड्यूटी में बरती गई लापरवाही को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा ने दोनों को निलंबित कर दिया है। पुलिस विभाग की ओर से बताया गया कि यह कार्रवाई ड्यूटी में लापरवाही के संबंध में की गई है।
पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले में आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
Budaun Amarprabhat