Breaking News

मढ़ई चौक पर आबिद रजा ने पुष्प वर्षा कर श्रीराम बारात का किया स्वागत

Spread the love

**नगर पालिका की व्यवस्थाओं में रेड कारपेट मैटिंग रही आकर्षण का केंद्र, सफाई और सजावट पर दिया गया ध्यान**

बदायूं। श्रीराम बारात के अवसर पर पूर्व मंत्री आबिद रजा ने मढ़ई चौक पर पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया। नगर पालिका परिषद की ओर से लगाए गए स्वागत शिविर में पहुंचकर उन्होंने बारात में शामिल झांकियों पर भी फूल बरसाए। इस दौरान बारात मार्ग पर बिछाई गई रेड कारपेट मैटिंग आकर्षण का केंद्र रही।

नगर पालिका परिषद की ओर से श्रीराम बारात के स्वागत और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई थीं। बारात मार्ग पर रेड कारपेट मैटिंग बिछवाई गई। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा के निर्देशन में साफ-सफाई, प्रकाश और पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया गया। बारात मार्ग की सजावट और स्वच्छता की लोगों ने सराहना की।

पूर्व मंत्री आबिद रजा के कार्यकाल में श्रीराम बारात मार्ग पर मैटिंग बिछवाने की परंपरा शुरू हुई थी, जो आज भी जारी है। इस बार भी मार्ग पर रेड कारपेट मैटिंग बिछाए जाने से आयोजन की भव्यता बढ़ी।

श्रीराम बारात की तैयारियों को लेकर नगर पालिका परिषद के कर्मचारी कई दिनों से जुटे हुए थे। मैटिंग बिछवाने, सफाई, स्ट्रीट लाइट, पेयजल और स्वागत व्यवस्था के लिए अलग-अलग कमेटियां बनाई गई थीं। बुधवार सुबह से ही कर्मचारी बारात मार्ग पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में लगे रहे। मार्ग पर पानी का छिड़काव कराने के साथ विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

बारात मार्ग की सड़कों पर बने गड्ढों को भी पहले भरवाया गया, ताकि आवागमन में परेशानी न हो। सड़क के दोनों किनारों, प्रमुख चौराहों और मंदिरों के आसपास चूने का छिड़काव कराया गया। प्रकाश और पेयजल की व्यवस्था भी की गई। नगर पालिका परिषद की ओर से इन तैयारियों का उद्देश्य श्रीराम बारात को स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराना रहा।

इस मौके पर सभासद ग्रीश शुक्ला, अनवर खां, ओमवीर सिंह यादव, हर्षित यादव, बब्लू, प्रिंस मेहंदीरत्ता, कौसर खां, अजहर सिद्दीकी, ब्रह्मपाल यादव, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, सचिन सक्सेना, नवैद, इकबाल गनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 5 चोरी की बाइकों सहित 2 अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love​बिल्सी। जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे …