Breaking News

छेड़छाड़ व पॉक्सो मामले में दोषी को 3 साल कठोर कारावास व 10 हजार जुर्माना

Spread the love

बदायूं। ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत बदायूं पुलिस की सशक्त पैरवी पर विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम न्यायालय ने शनिवार को एक अभियुक्त को तीन वर्ष के कठोर कारावास और कुल 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
दातागंज कोतवाली में दर्ज मुकदमे (मु0अ0सं0 467/24) में ग्राम कनेई निवासी अभिषेक पुत्र अनिल राठौर के विरुद्ध क्षेत्राधिकारी कृष्ण कुमार तिवारी ने विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र दाखिल किया था। मॉनीटरिंग सेल, पैरोकार कांस्टेबल मोनू और लोक अभियोजक अमौल जौहरी की प्रभावी पैरवी के बाद न्यायालय ने फैसला दिया।
न्यायालय ने अभियुक्त अभिषेक को पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत 3 वर्ष कठोर कारावास व 5,000 रुपये अर्थदंड (अदा न करने पर 3 माह अतिरिक्त साधारण कारावास), एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)5 के तहत 3 वर्ष कठोर कारावास व 3,000 रुपये अर्थदंड (2 माह अतिरिक्त साधारण कारावास), बीएनएस की धारा 351(2) के तहत 6 माह कठोर कारावास व 1,000 रुपये अर्थदंड (1 माह अतिरिक्त साधारण कारावास) तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(द) व 3(1)(ध) में प्रत्येक के तहत 6-6 माह कठोर कारावास व 500-500 रुपये अर्थदंड (15-15 दिन अतिरिक्त साधारण कारावास) की सजा सुनाई।
अदालत ने आदेश दिया कि जुर्माने की पूरी राशि पीड़िता को दी जाएगी, सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी और पूर्व में जेल में बिताई गई अवधि सजा में समायोजित होगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

6 दिसंबर को होगा मैथिल ब्राह्मण सभा का मंडल स्तरीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन

Spread the loveबैठक कर तैयारियों पर किया मंथन बदायूं। मैथिल ब्राह्मण सभा बदायूं की एक …