मैरिज हॉल और ढाबे में बिजली चोरी पकड़ी, दो के खिलाफ कार्रवाई
बदायूं। जिले में विद्युत चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रवर्तन दल ने दो स्थानों पर छापेमारी कर 48.085 किलोवाट विद्युत चोरी पकड़ी। यह कार्रवाई 28 नवंबर को की गई।
प्रवर्तन दल के अनुसार सहरावान स्थित राजवाटिका मैरिज हॉल में 39.606 किलोवाट और बिसौली स्थित भोले ढाबा रेस्टोरेंट में 8.479 किलोवाट विद्युत चोरी पकड़ी गई। जांच के दौरान दोनों स्थानों पर पोल से आने वाली इनकमिंग केबल में कट लगाकर अवैध तार जोड़ने का मामला सामने आया।
इस मामले में रवि पुत्र स्वर्गीय राजबहादुर निवासी गोपालगंज, सहरावान और सुधांशु पुत्र कृष्ण मुरारी निवासी सुजानपुर, बिसौली के विरुद्ध धारा 135 विद्युत अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
यह कार्रवाई प्रवर्तन दल प्रभारी निरीक्षक शमशाद अली और अवर अभियंता हरीश कुमार की टीम ने अपर पुलिस महानिदेशक सतर्कता एवं पुलिस अधीक्षक सतर्कता के निर्देशन में की।
Budaun Amarprabhat