Breaking News

नायक अंकुश पटेल के आकस्मिक निधन पर भारतीय कुर्मी महासभा ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

Spread the love

बदायूं। पटेल समाज के वीर सपूत नायक अंकुश पटेल निवासी आमगांव के आकस्मिक निधन पर भारतीय कुर्मी महासभा की ओर से शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा का आयोजन बदायूं के श्याम नगर स्थित भारत सिंह पटेल, प्रदेश संगठन सचिव के आवास पर किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय कुर्मी महासभा के जिलाध्यक्ष प्रवेश राठौर के नेतृत्व में उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने नायक अंकुश पटेल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। वक्ताओं ने उनके आकस्मिक निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस मौके पर सर्वेश सिंह राठौर (पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान जिला संरक्षक), राजपाल सिंह (मंडल उपाध्यक्ष), गगन पटेल (मंडल उपाध्यक्ष युवा), महेंद्र गंगवार (मंडल अध्यक्ष), सतीश सिंह राठौर (पूर्व चेयरमैन एवं मंडल उपाध्यक्ष), अशोक कुमार सिंह राठौर (सेवानिवृत्त कानूनगो एवं जिला संरक्षक), उमेश सिंह राठौर, अतुल पटेल (जिला उपाध्यक्ष), संजीव सिंह पटेल (जिला उपाध्यक्ष), अशोक सिंह पटेल (जिला महासचिव), एडवोकेट सुरेश सिंह राठौर (जिलाध्यक्ष विधिक) तथा शिशुपाल सिंह पटेल (प्रदेश सचिव, बौद्धिक मंच) सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर के अजय शर्मा बने अलीगढ़ सदर के एसडीएम, क्षेत्र में खुशी की लहर

Spread the loveआसफपुर। कस्बा निवासी अजय कुमार शर्मा ने अलीगढ़ सदर में उपजिलाधिकारी का पदभार …