Breaking News

जल, जंगल और जमीन को न करें बर्बाद : संजीव

Spread the love

.

जल, जंगल और जमीन को न करें बर्बाद : संजीव

बदायूं : प्रादेशिक प्रशिक्षण केंद्र शीतलाखेत अल्मोड़ा में चल रहे नेचर स्टडी कम ट्रेकिंग कैंप और एडवेंचर शिविर के पहले दिन 35 स्काउट गाइड ने पहाड़ियों की दुर्गम घाटियों के घने जंगलों के बीच एडेश्ववर महाकाल मंदिर पहुंचे। प्रकृति के नजदीक जाकर गतिविधियों को जाना। प्रादेशिक मुख्यायुक्त डा. प्रभात कुमार के मार्गदर्शन में चल रहे इस शिविर में 35 स्काउट गाइड प्रतिभाग कर रहे हैं। जिले से तीन स्काउट को स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने रवाना किया।
नेचर स्टडी कम ट्रैकिंग कैंप की लीडर आफ द कोर्स विष्णु विश्वकर्मा ने ट्रेकिंग पर निकले स्काउट गाइड को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति का सानिध्य जिनको मिला वह सौभाग्यशाली हैं। यहां से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि प्रकृति को माता मानें। जल, जंगल और जमीन को बर्बाद न करें। जल, वनौषधियां और आक्सीजन स्वस्थ जीवन का आधार और प्रकृति के अनुपम उपहार हैं।
स्काउट गाइड की टीम ने एंडेश्वर महाकाल मंदिर का भ्रमण किया।
शीतलाखेत केंद्र प्रभारी त्रिवेंद्र, एडवेंचर इंस्टेक्टर मोहित कुमार के निर्देशन में स्काउट गाइड ने पहाड़ियों पर ट्रेकिंग की। प्रकृति के नजदीक जीवन जीने की कला को सिखाया। पहाड़ों की ऊंची चोटियां पर शुद्ध आक्सीजन लेते हुए
झरनों, पुलों और घनें जंगलों के बीच गुजरते हुए स्काउट गाइड ने प्रकृति की गोद में अद्भुत नजारों का आनंद लिया।
इस मौके पर स्टाफ में शिवम मौर्य, गीता, डा.विनय यादव आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर से चंदौसी मार्ग पर विद्युत पोल क्षतिग्रस्त , अनहोनी घटना की आशंका

Spread the loveआसफपुर ( बदायूं ) – क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बरसात के …

error: Content is protected !!